ICC महिला T20 विश्व कप 2026: ग्रुप, शेड्यूल, समय और स्थान

Icc Women’s T20 World Cup Full Fixture Announcement
Icc Women’s T20 World Cup Full Fixture Announcement (PC: Social Media Sites)

आगामी ICC महिला T20 विश्व कप 2026 का आयोजन 12 जून से 5 जुलाई 2026 तक इंग्लैंड और वेल्स में होने जा रहा है। यहाँ टूर्नामेंट से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई हैं।

टूर्नामेंट ग्रुप (Groups)

इस विश्व कप में खेलने वाली 12 टीमों को छह-छह के दो ग्रुपों में बांटा गया है। दोनों ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।

ग्रुप Aग्रुप B
ऑस्ट्रेलियाइंग्लैंड (मेजबान)
भारतन्यूजीलैंड
दक्षिण अफ्रीकावेस्टइंडीज
पाकिस्तानश्रीलंका
बांग्लादेशआयरलैंड
नीदरलैंडस्कॉटलैंड

मैच के मैदान (Venues)

टूर्नामेंट के सभी मैच इंग्लैंड के इन 7 ऐतिहासिक मैदानों पर खेले जाएंगे:

  • लॉर्ड्स (Lord’s), लंदन (फाइनल मैच की मेजबानी)
  • द किया ओवल (The Kia Oval), लंदन (सेमीफाइनल मैचों की मेजबानी)
  • एजबेस्टन (Edgbaston), बर्मिंघम
  • ओल्ड ट्रैफर्ड (Old Trafford), मैनचेस्टर
  • हेडिंग्ले (Headingley), लीड्स
  • रोज़ बाउल (Utilita Bowl), साउथेम्प्टन
  • ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड (Bristol County Ground), ब्रिस्टल

पूरा मैच शेड्यूल (भारतीय समयानुसार – IST)

ग्रुप स्टेज

तारीखमैचमुकाबलामैदानसमय (IST)
शुक्रवार, 12 जूनमैच 1इंग्लैंड बनाम श्रीलंकाएजबेस्टन, बर्मिंघमरात 11:00 बजे
शनिवार, 13 जूनमैच 2स्कॉटलैंड बनाम आयरलैंडओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टरदोपहर 3:00 बजे
शनिवार, 13 जूनमैच 3ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीकाओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टरशाम 7:00 बजे
शनिवार, 13 जूनमैच 4वेस्टइंडीज बनाम न्यूजीलैंडरोज़ बाउल, साउथेम्प्टनरात 11:00 बजे
रविवार, 14 जूनमैच 5बांग्लादेश बनाम नीदरलैंडएजबेस्टन, बर्मिंघमदोपहर 3:00 बजे
रविवार, 14 जूनमैच 6भारत बनाम पाकिस्तानएजबेस्टन, बर्मिंघमशाम 7:00 बजे
बुधवार, 17 जूनमैच 10भारत बनाम नीदरलैंडहेडिंग्ले, लीड्सशाम 7:00 बजे
रविवार, 21 जूनमैच 18भारत बनाम दक्षिण अफ्रीकाओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टरशाम 7:00 बजे
गुरुवार, 25 जूनमैच 23बांग्लादेश बनाम भारतओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टरशाम 7:00 बजे
रविवार, 28 जूनमैच 30ऑस्ट्रेलिया बनाम भारतलॉर्ड्स, लंदनशाम 7:00 बजे

(नोट: अन्य सभी ग्रुप मैचों का समय इसी प्रकार शाम 3:00, शाम 7:00 और रात 11:00 बजे निर्धारित है।)

नॉकआउट स्टेज

तारीखमैचमुकाबलामैदानसमय (IST)
मंगलवार, 30 जूनसेमीफाइनल 1तय होना बाकीद किया ओवल, लंदनशाम 7:00 बजे
गुरुवार, 2 जुलाईसेमीफाइनल 2तय होना बाकीद किया ओवल, लंदनरात 11:00 बजे
रविवार, 5 जुलाईफाइनलतय होना बाकीलॉर्ड्स, लंदन
Share This Article
Exit mobile version